फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सिर्फ एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती वाले अस्पतालों में अब नहीं होगी सर्जरी

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय सभागार में निजी अस्पताल पैथोलॉजी संचालकों की ली जाती बैठक। - स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र। महज एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती वाले अस्पतालों में अब सर्जरी नहीं हो पाएगी। इसके लिए मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में ली गई बैठक में निर्देश जारी किए गए। हिदायत दी गई कि अब उन्हीं अस्पतालों का सर्जरी-नवीनीकरण के लिए पंजीयन किया जाएगा जिनकी तरफ से सर्जन और एनस्थेटिक की उपलब्धता के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सर्जरी के लिए जो मरीज भर्ती किए जाएंगे उनका पूरा डाटा (बीएसडी) भरकर रखना होगा। निरीक्षण के दौरान ऐसा नहीं पाए जाने पर कार्रवाई होगी।नए मानकों पर नवीनीकरण-पंजीयन मसले पर अस्पताल, क्लीनिक और पैथालॉजी संचालकों की बैठक में सीएमओ डॉ. पीके राय ने कहा कि जो लोग अब तक नवीनीकरण नहीं करा पाए हैं।
वह 30 अप्रैल तक हर हाल में इससे जुड़ी प्रक्रिया पूर्ण कर लेंं। ऐसा न करने पर पंजीयन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी के लिए बायोमेडिकल वेस्ट और अग्निसुरक्षा की एनओसी जरूरी बताते हुए कहा कि इसकी भी प्रक्रिया 30 अप्रैल तक पूरी कर ली जाए। इसके बगैर न तो किसी अस्पताल, क्लीनिक, पैथालॉजी केंद्र का पंजीयन होगा न ही नवीनीकरण की ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी अस्पताल संचालकों को निर्देश दिया गया कि वह तीन गुणे पांच साइज के पीले रंग वाले बोर्ड पर डॉक्टर का नाम, मोबाइल नंबर और अस्पताल में उपलब्धता का समय अंकित करना होगा।
विज्ञापन

पैरा मेडिकल स्टॉफ का भी विवरण बोर्ड पर दर्ज होगा। इसी तरह सर्जरी के लिए जिन एनेस्थेटिक, सर्जन को अनुबंधित किया जाएगा। उनका शपथ पत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्र सहित पूरा विवरण पंजीयन-नवीनीकरण के समय ही उपलब्ध करा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें