फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टिटनस-डिप्थीरिया से बचाव के लिए बच्चों को लगेगा टीका

विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक के मुर्धवा स्थित स्कूल में बच्चों को लगाया जाता डीपीटी का टीका।
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी स्कूलों में टिटनेस-डिप्थीरिया से बचाव के लिए सोमवार से टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसमें 5-6 वर्ष आयु के बच्चों काे बूस्टर डोज, 10 वर्ष और 16 वर्ष के किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। पूर्व में चलाए गए डीपीटी/टीडी टीकारण अभियान से जो बच्चे, किशोर छूट गए थे उन्हें टीका लगाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. पीके राय ने संबंधितों को निर्देशित किया है कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिले के शत-प्रतिशत किशोर-किशोरियों को प्रतिरक्षित किया जाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. गिरधारी लाल ने बताया कि स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक के 16803, कक्षा चार और पांच में पढ़ रहे 13700 बच्चों और 16 वर्ष के 11800 किशोर-किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

सभी संबंधितों को इस बात की हिदायत दी गई हे कि टीकाकरण के बाद प्रत्येक बच्चे को छह पैरासीटामॉल टेबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें