सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के परसवनिया टोले में ससुराल आए युवक की लाठी-डंडे से पीटकर की गई हत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके दोनों पैर, सिर के दिमाग वाले हिस्से में, कंधा, कमर के बाएं वाले हिस्से में और नाक पर गहरी चोट मिली है।
सिर पर गहरी चोट लगने से कोमा में जाने को मौत का कारण बताया गया है। दावा किया गया है कि जिस वक्त पोस्टमार्टम किया गया। उससे लगभग 20 घंटे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ सदर राज सोनकर ने बताया कि मामले में किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। जानकारी लेते हुए कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
अधौरा (बिहार) थाना क्षेत्र के गडके निवासी सतेंद्र पासवान पत्नी की विदाई कराने के लिए रायपुर थाना क्षेत्र के परसवनिया आया हुआ था। उसी दौरान पांच अप्रैल की शाम लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी।
मामले में उनकी पत्नी जनती देवी, साला राजू, सास फुलवंती और ससुर दशरथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज री गई थी। तीन को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया। राजू की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
मृतक के भाई सतेंद्र का दावा है कि विवेचना के दौरान राजू के मौसेरे भाई नारसिंह का भी नाम सामने आया है। उसने दोनों पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।