नगर के वरिष्ठ कपड़ा व्यापारी अशोक जैन (58) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। सुबह करीब 11 बजे वह मेन मार्केट स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वहीं लुढ़क गए। दुकान पर मौजूद छोटे पुत्र ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारियों में शोक छा गया। रोडवेज बस स्टैंड स्थित उनके आवास पर पहुंचकर लोगाें ने शोक संवेदना व्यक्त की। बड़े पुत्र पुनीत जैन ने बताया कि अंतिम संस्कार 23 मई को वाराणसी में किया जाएगा।