फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दिया स्मृति चिह्न

Thu, 11 Feb 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में इंटर के छात्र-छात्राओं को बुधवार को विदाई दी गई। छात्र- छात्राओं ने गीत, संगीत और नृत्य की झड़ी लगा दी। बेहतरीन प्रदर्शन कर बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। विद्यालय के प्रबंधक प्रकाशध्यानानंद ने विदा हो रहे बच्चों को स्मृति चिह्न भी दिया।
विज्ञापन


 
विदाई समारोह को दो सत्रों में बांटा गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ संतमत अनुयायी आश्रम के दूसरी पादशाही पीठाधीश्वर गोलोकवासी स्वामी हरसेवानंदजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जला कर किया।


 विद्यालय समूह के सचिव एवं प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने अपने आशीर्वचन में बच्चों को भविष्य के लिए उत्तम उच्च शिक्षा के प्रति सतर्क और उत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एसके चौबे ने बच्चों को सतत स्वर्णिम कल की ओर बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारते जाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन



 कार्यक्रम का संचालन छात्र अतुल तिवारी एवं छात्रा विशाखा सिंह ने किया। शिक्षक ओम प्रकाश मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य विजयानंद पांडेय, यमुना सिंह, आरके शर्मा, संजय कुमार, मनोज राय, सुशील विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार शुक्ला, चंचला मिश्रा, नीतू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें