एनटीपीसी रिहंद में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी?
- फोटो : SONBHADRA
सरकार के ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनटीपीसी रिहंद में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रदेश में एनटीपीसी लिमिटेड को नोडल एजेंसी का कार्य सौंपा है।
इस कार्यक्रम में एनटीपीसी रिहंद के आवासीय परिसर के केंद्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल व सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय ऊर्जा कुशल भारत, आजादी का अमृत महोत्सव, पृथ्वी को स्वच्छ रखने के लिए चित्र बनवाए गए। इसमें पहले पुरस्कार के रूप में 50 हजार, दूसरे पुरस्कार में 30 हजार व तीसरे पुरस्कार में 20 हजार व साढ़े सात हजार की राशि 10 सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को दी जाएगी। प्रतियोगिता में लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण के महत्व को भी जाना व समझा।