फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकरा में अबूझ बीमारी से एक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विकासखंड की सेंदुर मकरा ग्राम पंचायत की लभरी में बृहस्पतिवार की शाम एक महिला ने अबूझ बीमारी से दम तोड़ दिया। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। दूसरी तरफ गांव में चिकित्सकीय शिविर और मच्छरदानी वितरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

म्योरपुर विकास खंड की सेंदुर मकरा ग्राम पंचायत के लभरी टोले में बृहस्पतिवार की शाम गीता (37) पत्नी चिंटू पनिका की मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों को लेकर ग्रामीण खौफ में हैं। मकरा के अलावा पाटी में भी मलेरिया पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे लेकर चिकित्सकों की टीम लोगों की जांच कर उन्हें दवा दे रही है। हर घर में मच्छरदानी का वितरण भी किया जा रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से भी गांव में मच्छरदानी का वितरण किया गया। दुर्गा स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं मृतक लक्ष्मी देवी के परिजनों को ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से जोखिम निवारण निधि के तहत पांच हजार का चेक भी दिया। इसके अलावा बनवासी सेवा आश्रम के सदस्यों ने भी गांव में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक समन्वयक सुजीत कुमार, रवि कुमार, अरविंद कुमार, सचिन मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय टीम ने गांव में खून का लिया सैंपल
अपर निदेशक मलेरिया एवं वीबीडी के निर्देशन में स्टेट एंटोमोलॉजिस्ट सुदेश कुमार व प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ राज्य मलेरिया मुख्यालय लखनऊ अमित कुमार शुक्ला की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को भी मकरा एवं पाटी में कैंप किया। उन्होंने मलेरिया पॉजिटिव रोगियों के खून के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि सैंपल की जांच लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में की जाएगी। मलेरिया की रोकथाम के लिए कदम उठाए गए हैं लेकिन मौतें किस कारण हो रही है इस पर नए सिरे से विचार किया जाएगा। इसकी रोकथाम के लिए व्यापक पैमाने पर प्रयास किए जाएंगे। कहा कि जिन लोगों की मौतें हुई हैं उनकी बीमारी की हिस्ट्री भी पता की जा रही है।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की ओर से किया गया जागरूक
ग्राम पंचायत सेंदूर मकरा में बाल विकास विभाग की ओर से 0 से पांच वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का वजन कराया गया। ग्रामीण महिलाओं और लाभार्थियों को साफ-सफाई की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां दीं। बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व चार पर जांच कराने, पंजीकरण कराने आदि से जुड़ी जानकारियां दीं। इस दौरान गांव में छूटे हुए लाभार्थियों को कोटे और आंगनबाड़ी केंद्र से खाद्यान्न वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें