फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: ओबरा डैम में छात्रा ने लगाई छलांग, घर वालों को भेजा था मैसेज; परिजन बदहवास

Thu, 01 Aug 2024 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: ओबरा डैम में छात्रा के कूदने की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। थोड़ी देर में परिजन भी भागे-भागे आए। छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इस पर पुलिस अभी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
खौफनाक घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के ओबरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओबरा डैम से गुरुवार की दोपहर बीएससी की छात्रा ने छलांग लगा दी। घटना से पहले उसने अपने मोबाइल से परिजनों को मैसेज भी किया है। इसके बाद पहले मोबाइल बांध में फेंका और फिर खुद छलांग लगा दी।

विज्ञापन




पुलिस मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई है। देर शाम तक छात्रा का पता नहीं चल पाया था। परिजन अभी घटना के कारणों के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


डाला निवासी चंद्रेश चौबे की बेटी श्रेया (20) ओबरा पीजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार की दोपहर वह अपनी स्कूटी से ओबरा बांध पहुंची। बांध के प्रवेश गेट के पास स्कूटी खड़ी कर अंदर गई। इसके बाद मोबाइल से घर वालों को मैसेज भेजा।
विज्ञापन




परिजन कुछ समझते तब तक, उसने बांध से छलांग लगा दी। भागते हुए वह घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजने का किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को खोजबीन के लिए बुलाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें