जुगैल थाना क्षेत्र बेलगड़ी में बुधवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। महिला समेत तीन अन्य लोग जख्मी हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिकअप सवार रामकुमार (44) की मौत हुई है। पिकअप बेलगड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।