फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की सजगता ने टाला बड़ा हादसा

विज्ञापन
ट्रेक मरम्मत के दौरान खड़ी मालगाड़ी।
विज्ञापन
दुद्धी। आईटीआई छात्र की सजगता ने बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा टाल दिया। उसके जरिए सुबह नौ बजे दुद्धी रेलवे स्टेशन एरिया के धनौरा गांव के पास पटरी टूटने की सूचना मिली तो हड़कंप  मच गया। आनन-फानन में गेटमैन मनोज ने लाल झंडी दिखाकर गढ़वा की तरफ से आ रही मालगाड़ी को रोक लिया। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने अन्य ट्रेनों की आवाजाही रोककर पटरी दुरुस्त करवाई। तब जाकर ट्रेनों की आवाजाही बहाल हो पाई। इसके चलते घंटे भर तक दुद्धी-गढ़वा रूट पर आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने से पूर्व एक पैसेंजर ट्रेन टूटी पटरी से गुजर चुकी थी, संयोग ही था कि कोई हादसा नहीं हुआ।  
विज्ञापन

सुबह नौ बजे धनौरा गांव के पास से आईटीआई का एक छात्र गुजर रहा था। रेलवे लाइन क्रास करते समय उसकी नजर पटरी पर गई तो देखा कि पटरी टूटी हुई थी। दूसरी तरफ देखा तो एक मालगाड़ी आ रही थी। इस पर वह दौड़ते हुए धनौरा गेट के गेटमैन मनोज के पास पहुंचा और इसकी जानकारी दी। मनोज ने भी तत्परता दिखाते हुए लाल झंडी दिखा कर गढ़वा की ओर से आ रही मालगाड़ी को रोक दिया। इसके बाद तत्काल इसकी जानकारी दुद्धी स्टेशन अधीक्षक अरुण पांडेय को दी। उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर कई कीमैन, गैंगमैन को भेजकर पटरी दुरुस्त करवाने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रखी गई। डाल्टेनगंज की तरफ जा रही बरवाडीह-चुनार डाउन पैसेंजर को भी दुद्धी में ही रोक दिया गया। घंटे भर में पटरी दुरुस्त हो गई, तब खड़ी कराई गई मालगाड़ी और पैसेंजर एक्सप्रेस को एहतियात बरतते हुए गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक पटरी टूटने की सूचना से घंटे भर पूर्व बरवाडीह-चुनार अप पैसेंजर इसी टूटी पटरी से गुजरी थी। संयोग ही था कि कोई हादसा नहीं हुआ। स्टेशन अधीक्षक अरुण पांडेय ने बताया कि सर्दी के मौसम में पटरियों में सिकुड़न आती है, इससे जोड़ वाली जगह पर यह अक्सर चटक जाती हैं। यहां भी ऐसा ही हुआ। टूटी पटरी को  दुरुस्त कर आवागमन सामान्य कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें