फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी व हिन्दी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद में विश्व हिंदी दिवस पर बुधवार को हिंदी भाषा के संवर्धन के लिए स्वरचित काव्य गोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

कर्मचारी विकास केंद्र के डॉक्टर अंबेडकर हॉल में दो चरणों में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में एनटीपीसी कर्मचारियों के लिए पत्र-लेखन, अंतर-कार्यालय ज्ञापन लेखन, परिपत्र लेखन, नोटशीट लेखन प्रतियोगिताएं हुई। पत्र लेखन प्रतियोगिता में 32, अंतर-कार्यालय ज्ञापन प्रतियोगिता में 29, परिपत्र लेखन प्रतियोगिता में 28 तथा नोटशीट लेखन प्रतियोगिता में 30 कर्मचारी शामिल हुए। कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने टेस्ट दिया। हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता चार ग्रुप में अलग-अलग एनटीपीसी कर्मचारियों, सीआईएसएफ, सहयोगी संस्थाओं तथा गृहणियों हेतु आयोजित की गई। द्वितीय चरण में रिहंद साहित्य मंच व स्थानीय रचनाकारों हेतु स्वरचित काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी तथा विशिष्ट अतिथि अपर महाप्रबंधक के एस मूर्ति ने विभिन्न प्रतियोगिता के 57 विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्रबंधक मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन प्रबंधक मुकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह, रनदीप सिंह, रश्मि बिल्टोरिया, श्वेता अग्निहोत्री, अनीता चटर्जी, प्रियव्रत, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें