कथित जालिम की तरफ से लाल सलाम जिंदाबाद करते हुए लिखा गया है कि हम ठाकुर को सूचना देते हैं कि पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया जाएगा। हम बहुत जेल काट कर आ गए, अब हमें थाना पुलिस को बम ब्लास्ट करने से कोई डर नहीं है। एक सप्ताह के अंदर 50 लाख दो नहीं तो पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे।
सूचना पर गांव पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज अभिनव वर्मा ने संबंधित परिवार से पूछताछ की। पता चला कि जिस जालिम के नाम से रुपये मांगे गए हैं वो पूर्व में नक्सल मूवमेंट से ही जुड़ी एक घटना में जेल भी भेजा जा चुका है। एएसपी नक्सल राजीव कुमार सिंह भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार और कथित जालिम के घरवालों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।