फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का किया गया अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। योगपंथ अनुसंधान केंद्र की देखरेख में सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत कुसीडौर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर औषधीय पौधों का रोपण करने के बाद काव्य पाठ का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि देश की आजादी में भगत सिंह का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर स्वतंत्रता आंदोलन में देश के कई युवा शहीद हो गए।
विज्ञापन

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ चंदौली से आए शिवदास ने किया। प्रद्युम्न त्रिपाठी ने सुनाया, है शहीदों की धरती नमन कीजिए, रक्त से सींच रोशन चमन कीजिए। इंद्रमणि मौर्या ने टूटते परिवारों पर रचना सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। प्रभात सिंह चंदेल ने कविता के माध्यम से किसानों की पीड़ा सुनाई। जयराम सोनी ने हास्य-व्यंग्य सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान अशोक तिवारी, जगदीश पंथी, राकेश राय आदि ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें