चुनिंदा प्रौद्योगिक संस्थानों से कैंपस सेलेक्शन के माध्यम से चुने गए 105 ग्रेजुएट इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने के लिए हिंडाल्को में सोमवार से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इंजीनियरों की टीम में 19 महिला इंजीनियर भी शामिल हैं।
हिंडाल्को एचआर एवं ट्रेनिंग विभाग के तत्वावधान में आयोजित आन बोर्डिंग इंडक्शन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिंडाल्को रेणुकूट क्लस्टर के सीओओ एसएन जाजू, रेणुपावर के यूनिट हेड केपी यादव, क्लस्टर एचआर हेड सतीश आनंद, फैब्रिकेशन प्लांट हेड निर्मल्या सेन, अल्युमिना प्लांट प्रमुख शब्देन्दु मोहन तथा ग्रेजुएट इंजीनियरों ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसएन जाजू ने कहा कि आदित्य बिड़ला समूह की सभी कंपनियों में मूल्यों का अपना ही महत्व है। हम सभी अपने समूह के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। एचआर हेड सतीश आनंद ने आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन के विजन, पीपुल मैनेजमेंट फ्रेमवर्क बताते हुए उन्हें संस्थान से जुड़ने और कार्य करने को प्रेरित किया।
छह सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनीज को विभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा रेणुपावर, महान अल्युमिनियम, मेटल बिजनेस, अल्युमिनियम-प्रोजेक्ट्स, मार्केटिंग, वैल्यू चेन, सेफ्टी, सस्टेनेबिलिटी, इन्वार्नमेंट, माइनिंग, कारपोरेट आईटी, पावर, एचआर जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर सेंथिल नाथ, संजय सिंह, शैलेश विक्रम सिंह, राजीव झुनझुनवाला, एचपी गुप्ता, एसपी जोश आदि रहे।