फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कंबल वितरण में मची भगदड़, आयोजकों ने भांजीं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बुधवार को अग्रवाल नगर में हुए कंबल वितरण के दौरान भगदड़ मच गई। आयोजकों ने लाठी भांजकर लोगों को वहां से हटाया। इसमें कई महिलाएं जख्मी हुई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रशासन की अनुमति के बिना हुए इस कार्यक्रम में अपेक्षा से अधिक भीड़ एकत्रित हो गई थी। कंबल लेने पहुंचे गरीब व असहाय महिलाओं में कंबल पाने के लिए धक्का मुक्की होने लगी। बात इस कदर बिगड़ गयी कि कुछ समय के लिए आयोजकों को भीड़ नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। मामला हाथ से निकलता देख आयोजकों में शामिल कुछ लोग लाठी भांजने लगे। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भगदड़ के दौरान कई महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़ीं। महिलाओं के गिरने से कुछ बुजुर्ग महिलाएं नीचे दब गईं। उन्हें जैसे तैसे बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक़ अगर समय रहते महिलाओं को एक-दूसरे के ऊपर से अलग नहीं किया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आयोजकों की ओर से ऐसे किसी भी कार्यक्रम की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। मामले का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें