फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा व लैंको परियोजना की इकाईयों से उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई व 1200 मेगावाट की लैंको अनपरा सी परियोजना की 600 मेगावाट की पहली इकाई तकनीकी कारणों से बंद होने के कारण प्रदेश में बिजली की किल्लत गहरा गई है।
विज्ञापन

लैंको परियोजना के यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि 600 मेगावाट की पहली इकाई शनिवार की सुबह सात बजे ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद हुई थी। जिसे मंगलवार को देर शाम तक उत्पादनरत कर लिए जाने की संभावना है। इस बीच लैंको अनपरा सी परियोजना की दूसरी इकाई से 555 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। अनपरा परियोजना प्रबंधन के अनुसार 210 मेगावाट की पहली इकाई को स्विच यार्ड के अनुरक्षण के लिए सोमवार को सुबह आठ बजे बजे शट डाउन लेकर बंद किया गया है। इस इकाई को देर तक उत्पादनरत कर लिए जाने की संभावना जताई गई। अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की तीसरी इकाई भी एक सप्ताह से बंद चल रही है। इसके उत्पादनरत होने में अभी समय लग सकता है। अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई से 161 मेगावाट, 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 395 मेगावाट, पांचवीं से 479 मेगावाट, अनपरा डी की छठीं इकाई से 481 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। इस दौरान प्रदेश में बिजली की डिमांड 18 हजार मेगावाट बनी हुई थी। अनपरा तापीय परियोजना की बंद चल रही तीन इकाइयों व लैकों परियोजना की एक इकाई बंद होने से बिजली किल्लत बढ़ गयी है। लोड डिस्पैच सेंटर द्वारा प्रदेश की बंद इकाइयों को चालू कराकर बिजली की डिमांड को पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें