फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह नौ से शाम आठ बजे तक खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के नगरीय क्षेत्र ओबरा, रेणुकूट, रेणुसागर व अनपरा की नगरीय सीमा को जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था और उन क्षेत्रों में दुकानें खोलने का समय बदल दिया था। लेकिन अब एक बार फिर डीएम ने समय में परिवर्तन कर दिया है। अब पूर्व की भांति दुकानें सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक खोली जाएंगी। इसको लेकर सोमवार को डीएम ने आदेश जारी कर दिया है। इस बाबत जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि ओबरा, रेणुकूट, रेणुसागर, अनपरा की नगरीय सीमा को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक दुकानों को खोलने का निर्णय लिया गया था। अब इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। साथ ही इन क्षेत्रों में दुकानें खोलने का समय भी परिवर्तित कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि अब ओबरा, रेणुकूट, रेणुसागर और अनपरा में दुकानें खोलने का समय सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानदार सोशल डिस्टेंस का पालन करें और मॉस्क, सैनिटाइजर आदि का भी प्रयोग करें, ताकि कोविड-19 से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें