फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नगर में अलाव जलाने की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर में किसी भी स्थान पर अलाव न जलने के विरोध में सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। अलाव न जलाने से राहगीरों को हो रही समस्या का हवाला देते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रमोद यादव ने कहा कि जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन नगर प्रशासन तक ठंड नहीं पहुंच रही है। अधिकारी खुद तो गर्म हीटर लगा रह लेंगे, मगर उन रिक्शा चालकों और दिहाड़ी मजदूरों का क्या होगा जो फ्लाईओवर के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। रैन बसेरों में भी इंतजाम न के बराबर है। प्रचार-प्रसार न होने के कारण जरूरतमंद वहां तक पहुंच नहीं पा रहे। प्रदर्शन में पूर्व नगर सचिव मनीष, नौषाद, राकेश सिंह, दीपक यादव, राम चरन शर्मा, बैजू कोल, रवि पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें