फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सऊदी अरब कमाने गए युवक की मौत, 30वें दिन पहुंचा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विढमगंज। थाना क्षेत्र के धूमा गांव में उस समय कोहराम मच गया जब सऊदी अरब में कमाने गए युवक का शव घर पहुंचा। बुधवार की रात शव आने के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

धूमा गांव निवासी नीरज कुमार पाल पुत्र शंभू पाल दो माह पहले अक्तूबर में अपने घर से कमाने सऊदी अरब के रियाद शहर गया था। वहां एक कंपनी में क्रेन चलाता था। छह नवंबर को हादसे में क्रेन ऑपरेटर नीरज की मौत हो गई। विदेश से शव लाने के लिए औपचारिकताएं पूरी होने में काफी देर हो रही थी। मृतक की पत्नी शिंभा देवी ने 28 नवंबर को सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को प्रार्थना पत्र भेजकर गुहार लगाई। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद शव भारत लाया गया। मौत के 30वें दिन युवक का शव बुधवार की रात में धूमा पहुंचा। शव गांव पहुंचते हुए गांव में मातम छा गया। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार कराया गया।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
धूमा गांव निवासी नीरज अपने घर की माली हालत दूर करने का सपना लिए सऊदी अरब कमाने गया था। वह अपने घर परिवार वालों को करीब एक माह से दिलासा देता रहा कि ईश्वर ने चाहा तो बहुत जल्द घर की माली हालत ठीक हो जाएगी। कुदरत को शायद यह मंजूर नहीं था। हादसे में नीरज की मौत की जानकारी के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग व नात रिश्तेदार ढांढस बंधाने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें