फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बजट को बताया जनविरोधी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के बढ़हौली चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने बजट के विरोध में प्रदर्शन किया
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार के बजट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने बजट को जनविरोधी बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसे आम जनता के साथ अन्याय करार दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि योगी सरकार द्वारा पेश किया गया यह नौवां बजट पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में किसानों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र जिले से चार भाजपा विधायक हैं, जिनमें से एक राज्य मंत्री भी हैं, इसके बावजूद जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता बेहाल है। शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है और युवाओं के लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में सोनभद्र जिले के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया, जिससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सरकार जनता की जरूरतों को लेकर गंभीर नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को विवश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें