फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सपा कार्यकर्ताओं ने 27 शंख बजाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर महंगाई, बेरोजगारी, अपराध सहित अन्य मुद्दों पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार में अधर्म, अनीति, दुराचार बढ़ने का आरोप लगाया। कहा कि कुंभकर्णी निद्रा में सोई सरकार को जगाने के लिए 27 शंख बजाकर प्रदर्शन किया गया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अधर्म अनीति दुराचार बढ़ गया है। प्रदेश में महंगाई दर बढ़ रही है। युवा बेरोजगार है, महिला अपराध बढ़ रहा है। प्रमोद यादव ने कहा कि प्रयागराज में साधु संतों का अपमान निंदनीय है।
विज्ञापन

इससे जाहिर होता है कि यह सरकार सनातन विरोधी है। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरीके से बटुकों को प्रयागराज में पीटा गया, वह इतिहास के पन्नों में काला अध्याय लिखा जाएगा। इस सरकार में जाति से जाति लड़ाकर यह सरकार शासन सत्ता हथियाने का काम करती है। इस मौके पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, कमलेश यादव, गोपाल गुप्ता, अनिल यादव, जितेंद्र पाल, दीपक सिंह, रोहित भारती, जुनैद अंसारी, गोपाल गुप्ता, लालू भारती, अरविंद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें