फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक और सरिया के आरोप में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों और चोरी कर सरिया ले जाते समय दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पांचों का बीएनएस की धाराओं के तहत चालान कर दिया गया। चौकी इंचार्ज रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान रोहित कुमार, संजय यादव और सत्यम निवासी बोझ, थाना नौगढ़, जिला चंदौली को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं चौकी इंचार्ज हिंदुआरी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई वाली टीम ने दुकान पर रखी सरिया चुराकर ले जाने की सूचना पर पीछा करते हुए मोती लाल साहू निवासी लक्ष्मीपुर थाना बरगढ़, जिला चित्रकूट और किशन उर्फ कल्लू निवासी बुड़हर कला थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद पांचों आरोपियों का न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें