फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाजनों ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

Thu, 16 Jun 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर गुरुवार को पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ाए जाने के विरोध में राबर्ट्सगंज स्थित कचहरी तिराहे पर और रामगढ़ में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। नारेबाजी के बीच विरोध जताया। कहा कि केंद्र सरकार आमजन पर बोझ लाद रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार  ने लगातार नौवीं बार मूल्य वृद्धि की है। केंद्र सरकार लगातार खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल और गैस का दाम बढ़ाकर आम आदमी पर बोझ लाद रही है। कहा कि जनता केंद्र सरकार को अच्छे दिन की जगह काला दिन दिखाने का काम करेगी। सपा नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि और मनीष त्रिपाठी ने कहा कि महंगाई से किसानों, व्यापारियों, नौजवानों का शोषण हो रहा है। आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता जरूर सबक सिखाएगी।

पुतला दहन करने वालों में वारिस अली, सुन्ना भाई, महेंद्र यादव, विद्या सागर, मनोज केशरी, अजीत, कामेश्वर, रामदुलारे, रामवचन, कलावती, पार्वती, श्रीराम शामिल रहे। उधर,  रामगढ़ में समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे के नेतृत्व में गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ बाजार स्थित सिल्थम-पटना मोड़ पर डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में नारेबाजी करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर श्रवण पटेल, सतीश शुक्ला, रिंकू सिंह, अखिलेश सिंह, आमीन अंसारी, विवेक केशरी, शेरू, दीपक, राजा, बाबूलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें