डीएम डीके सिंह के मुताबिक बिल्ली-मारकुंडी के आराजी 4476 में पत्थर की खदान है। लगातार शिकायत मिल रही थी कि पट्टाधारक अब्दुल सत्तार एवं रूपा सिंह के प्रतिनिधि आशीष सिंह अवैध खनन में लिप्त हैं।
गलत तथ्य पेश कर इन लोगों ने लीज अपने नाम करा लिया है। जब मैंने जांच कराई गई तो आरोप सही मिले। इसी तरह सुंदर मिश्रा के क्रशर प्लांट पर खनन क्षेत्र के बाहर एक हजार 820 घन मीटर पत्थर का भंडारण होते मिला।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मैने खान अधिकारी को अब्दुल सत्तार, रूपा सिंह के प्रतिनिधि आशीष सिंह और सुंदर मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं एक अन्य मामले में मैंने बालू पट्टा धारक मालती देवी के खनन पट्टे के भी जांच करने के निर्देश दिए हैं। मालती देवी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं।
डीएम ने बताया कि शिकायतकर्ता का कहना है कि पूर्व सांसद एवं सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कुशवाहा की पत्नी मालती देवी के नाम बालू की लीज है।
ये लोग लीज से हटकर नदी से बालू निकाल रहे हैं। इस मामले में भी खान अधिकारी आरके सिंह को स्वीकृति पट्टे की वास्तविक स्थिति, स्वीकृति पट्टे के सापेक्ष खनन कराने की जांच खान अधिकारी को सौंपी है।
वहीं खान अधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। बाकी मालती देवी के बालू साइट की जांच के लिए सर्वेयर को भेजा गया है।
अगर सीमांकन से खनन होते मिला तो पट्टा धारक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं शनिवार को ही बिल्ली मारकुंडी मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने एडीएम से वरिष्ठ सर्वेयर रामनाथ यादव की शिकायत की है।
उसका आरोप है रामनाथ यादव कई जगह अवैध खनन में लप्त हैं। एडीएम मनीलाल यादव ने कहा कि वह मामले की जांच खुद करेंगे।