फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन पर भड़के ट्रांसपोर्टर, कहा- काला कानून वापस ले सरकार

Sat, 30 Dec 2023 02:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने संशोधन को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की। कहा कि इस एक्ट में वाहनों के चालक को 12 साल की सजा का प्रावधान है और उस पर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन पर भड़के ट्रांसपोर्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटर व्हीकल एक्ट में संसोधन के खिलाफ ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सलखन के पास नारेबाजी करते हुए के कुछ देर के लिए हाईवे भी जाम किया। मौके पर पहुंचे चोपन एसओ को ज्ञापन देकर जाम समाप्त किया।

विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने संशोधन को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की। कहा कि इस एक्ट में वाहनों के चालक को 12 साल की सजा का प्रावधान है और उस पर दस लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस कानून से ट्रांसपोर्ट कारोबार पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। नए कानून के बाद चालक वाहनों पर काम करने  से कतराने लगे हैं। इससे पूरे ट्रांसपोर्ट कारोबार पर असर पड़ना शुरू हो गया है। जाम और प्रदर्शन की सूचना पर चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। ज्ञापन लेकर प्रदर्शन समाप्त कराया। इसके चलते वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करीब आधे घण्टे तक आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें