फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: राज्य मंत्री के आवास के पास मिला चार फीट लंबा मगरमच्छ, सहमे लोग, घंटों बाद पकड़ा गया

Wed, 31 May 2023 12:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

चोपन थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड का पैतृक आवास है। मंगलवार की देर रात इसी बस्ती में मंत्री के आवास से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर लोगों ने अजीब सी सरसराहट महसूस की। आवाज वाली दिशा में टॉर्च जलाकर देखा तो एक मगरमच्छ बस्ती में आबादी की ओर बढ़ रहा था। शोर मचाते हुए लोग उस ओर दौड़े।
विज्ञापन
Sonebhadra: राज्य मंत्री के आवास के पास मिला चार फीट लंबा मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के पैतृक आवास के समीप मंगलवार की रात मगरमच्छ मिलने से लोग सहम गए। करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ आबादी की ओर बढ़ रहा था। संयोग से लोगों की उस पर नजर पड़ गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच  मगरमच्छ को पकड़ लिया। उसे सोन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bhadohi News: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मौत, एक घंटे बाद निकाला गया शव
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड का पैतृक आवास है। मंगलवार की देर रात इसी बस्ती में मंत्री के आवास से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर लोगों ने अजीब सी सरसराहट महसूस की। आवाज वाली दिशा में टॉर्च जलाकर देखा तो एक मगरमच्छ बस्ती में आबादी की ओर बढ़ रहा था। शोर मचाते हुए लोग उस ओर दौड़े। सूचना राज्य मंत्री के घर पर दी। कुछ ही देरमें स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घण्टे की मशक्कत के बाद वन विभाग को मगरमच्छ पकड़ने में सफलता मिली। टीम उसे साथ ले गई और सुरक्षित सोन नदी में छोड़ दिया। तब जाकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन रक्षक इरफान ने बताया कि मगरमच्छ अभी चार फीट का छोटा बच्चा है। मगरमच्छ प्रायःनम जमीन व दलदल पोखरों मे अपना डेरा डालते हैं। बस्ती के लोगों को जब भी दिखे फौरन वन विभाग को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें