फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा धान का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खरीफ सीजन की खेती की तैयारी में किसान जुट गए हैं। धान की नर्सरी डालने के लिए किसान खेत तैयार कर रहे हैं। वहीं कृषि विभाग की तरफ से धान का बीज जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को धान का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग की तरफ से जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान का बीज उपलब्ध कराया गया है। गोदाम पर सियाट्स-1, सियाट्स-4, एचयूआर 917 और एनडीआर 2065 प्रमाणित बीज उपलब्ध है। शासन स्तर से जिले में खरीफ की खेती के लिए 634 क्विंटल धान का बीज उपलब्ध कराया गया है। राजकीय कृषि बीज गोदाम के जरिए किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो किसानों को धान का बीज 3800 रुपये प्रति क्विंटल के दर से दिया जा रहा है। धान बीज क्रय करने के पश्चात किसानों के बैंक खाते में 50 प्रतिशत अनुदान की धनराशि भेजी जाएगी। किसान राबर्ट्सगंज ब्लॉक स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम के साथ ही जिले में संचालित अन्य राजकीय कृषि बीज गोदाम से अनुदान पर धान का बीज प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डा. हरिकृष्ण मिश्र का कहना है कि किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर धान का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान गोदाम से तय दर पर धान का बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के यहां सिंचाई के साधन हैं, वे जून माह के पहले सप्ताह तक धान की नर्सरी डाल दें। धान की नर्सरी डालने के 21 दिन बाद उसकी रोपाई करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें