शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर टाटा मैजिक हाथीनाला से दुद्धी की ओर जा रही थी। गडदरवा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गई। मैजिक में सवार महावीर सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों को चोट आई।
गाजीपुर के बाद अब सोनभद्र में स्कूली बच्चों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे में मैजिक में सवार कई बच्चे चोटहिल हुए। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना का कारण स्टेयरिंग जाम होना बताया जा रहा है।
शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर टाटा मैजिक हाथीनाला से दुद्धी की ओर जा रही थी। गडदरवा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गई। मैजिक में सवार महावीर सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों को चोट आई। चालक के मुताबिक मैजिक वाहन में वायर सार्ट सर्किट से आग लगने के बाद स्टेरिंग काम करना बंद कर दिया। इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी बच्चों को मैजिक से निकालकर दूसरे वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। वहां सभी घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार कर सुरक्षित घर तक पहुँचाया गया।