फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पानी भरने गई वृद्धा की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर पीड़ाडोर टोला में बुधवार की शाम घाघर नदी में डूबने से वृद्धा की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद वृद्धा का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुर पीड़ाडोर गांव निवासी फुलमतिया अगरिया (65) अपने घर के पास ही घाघर नदी में पानी लेने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। देर रात तक वह नहीं लौटी तो परिजन नदी के आसपास खोजबीन करने लगे। काफी तलाश के बाद भी वृद्धा का पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण जब पानी लेने के लिए घाघर नदी पर गए तो शव पानी में उतराता देख सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें