फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra accident: दुकान के बाहर बैठे भाइयों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

Wed, 31 May 2023 02:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

नकतवार ग्राम पंचायत के टोला नैकाहा निवासी बबलेश चौधरी (23) पुत्र चंद्रिका चौधरी सड़क किनारे स्थित मकान में ही किराने की दुकान चलाता था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के सामने चारपाई पर बैठकर मोबाइल चला रहा। इसी दौरान झारखंड बार्डर की ओर से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में कोन क्षेत्र के नकतवार गांव में मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक की चपेट के आने से युवा दुकानदार की मौत हो गई। हादसे में उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: गंगा दशहरा पर तट पर उतरा देवलोक, उतारी गई मां गंगा की महाआरती, लगा 56 भोग
नकतवार ग्राम पंचायत के टोला नैकाहा निवासी बबलेश चौधरी (23) पुत्र चंद्रिका चौधरी सड़क किनारे स्थित मकान में ही किराने की दुकान चलाता था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के सामने चारपाई पर बैठकर मोबाइल चला रहा। इसी दौरान झारखंड बार्डर की ओर से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोरदार टक्कर से बबलेश और उसके साथ बैठे भाई अनूप चौधरी (18) को गंभीर चोटें आई। दोनों को घर वाले आननफानन कोन अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डाक्टर ने बबलेश को मृत घोषित कर दिया। भाई का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। चार भाइयों में बबलेश तीसरे व अनूप चौथे नंबर पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें