फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः बिजली गिरने से युवक की मौत, भैंस चराते समय हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जुड़ी जमगाई गांव में शनिवार की शाम तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने झुलसे रमाशंकर यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जुड़ी जमगाई निवासी रमाशंकर यादव (35) पुत्र नन्हई यादव खेत में भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी और बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। आनन फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें