फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेट्रोल पंप चलाने वाला प्रदेश का पहला निकाय बनेगा सोनभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
तंगी से जूझ रही नगर पालिका आमदनी बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंप चलाएगी। बोर्ड की बैठक में स्वीकृत इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज हो गई है। लोढ़ी में एआरटीओ कार्यालय के पास चिह्नित जमीन पर पेट्रोल पंप के लिए सर्वे भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

करीब 3.20 करोड़ रुपये के निवेश से यहां पंप लगाकर इंडियन ऑयल नगर पालिका को हस्तांतरित करेगा। सोनभद्र प्रदेश का पहला निकाय होगा, जो पेट्रोल पंप का संचालन करेगा।
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका की आबादी बढ़कर एक लाख हो गई है। आसपास के 17 गांव नगर का हिस्सा बने हैं। इन गांवों की सार्वजनिक संपत्ति भी नगर पालिका के अधीन आ चुकी है। विस्तार से पहले नगर का दायरा सीमित होने से विकास कार्यों के लिए जमीन भी उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

कई प्रस्ताव सिर्फ जमीन के अभाव में पूरे नहीं हो सके। दायरा बढ़ने के बाद यह चुनौती खत्म हुई है तो नगर पालिका ने आमदनी के नए स्रोत बढ़ाने पर जोर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की पिछली बैठक में इस दिशा में कई अहम प्रस्ताव रखे गए थे।
इसमें पेट्रोल पंप का संचालन भी मुख्य था। बोर्ड की सहमति के बाद अब इसकी प्रक्रिया तेज हो गई है। लोढ़ी में एआरटीओ कार्यालय के ठीक बगल में खाली पड़ी 1600 वर्ग मीटर भूमि पर पेट्रोल पंप लगाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है।
इसका सर्वे कार्य भी पूरा हो चुका है। खास बात यह कि पंप लगाने में नगर पालिका को निवेश नहीं करना है। इंडियन ऑयल खुद पंप स्थापित करेगा। इस पर करीब 3.20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके बाद पंप को संचालन के लिए नगर पालिका को सुपुर्द कर दिया जाएगा। नगर पालिका अपने माध्यम से तेल मंगाइगी और उसकी बिक्री करेगी।

आधुनिक मशीनों से लैस होगा पंप
लोढ़ी में लगने वाला पंप आधुनिक मशीनों से लैस होगा। ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से नगर पालिका के अधिकारी कार्यालय से ही इस पर भी निगरानी रख सकेंगे। टंकी पर आने वाले तेल की आपूर्ति, बिक्री सहित अन्य सेवाओं का पूरा हिसाब ऑनलाइन माध्यम से होगा।

सीएनजी की भी मिलेगी सेवा
इंडियन ऑयल की ओर से स्थापित किए जाने वाले पंप पर भविष्य में सीएनजी की भी सुविधा मिलेगी। इसके अनुसार ही पंप की डिजाइन तैयार कराई जा रही है। फिलहाल डीजल-पेट्रोल की मशीनें स्थापित कर इसे चालू किया जाएगा। भविष्य में शेष हिस्से में सीएनजी पंप की मशीनें लगेंगी। जिले में अभी सीएनजी सिर्फ एक पंप पर ही उपलब्ध है।
-
वर्जन...
लोढ़ी में पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए 1600 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई है। इंडियन ऑयल करीब 3.20 करोड़ रुपये के निवेश से यहां पंप लगाएगा और इसे संचालन के लिए नगर पालिका को देगा। सोनभद्र पहला निकाय होगा, जो अपना पेट्रोल पंप चलाएगा। इससे निकाय की आमदनी में वृद्धि होगी। -सुभाष चंद्र यादव, एडीएम न्यायिक व प्रभारी निकाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें