फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीप्लेन ऑपरेशन से जुड़ेगा सोनभद्र, बनेगा वाटर एयरोट्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। जिले के रिहंद डैम या ओबरा डैम में वाटर एयरोड्रम बनाने का प्रस्ताव मांगा गया है। यानी अब सोनभद सीप्लेन ऑपरेशन से भी जुड़ेगा। यहां के जलाशय से भी हवाई जहाज उड़ान भरेंगी। इसके लिए शासन से आए पत्र पर कार्यवाही भी शुरू हो गई है। विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल करते हुए एयरोड्रम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 10 अप्रैल तक इसे शासन को भेज भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीप्लेन ऑपरेशन के रूप में आवागमन की सुविधा विकसित करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय के पत्र को शासन स्तर से जिले में भेजा गया है। जिसमें एयरोड्रम बनाने की योजना का जिक्र है। जिला प्रशासन से जुड़े सूत्रों की मानें तो बीते दिनों आयुक्त मिर्जापुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई तो इसके क्रियान्वयन के बारे में कहा गया। साथ ही इस मामले में आख्या मांगी गई है। प्रदेश में कुल 12 वाटर एयरोड्रम बनाने का प्रस्ताव मांगा गया है। उसी में से सोनभद्र का भी नाम शामिल है। इसके लिए जिले में गोविंद वल्ल्भ पंत सागर यानी रिहंद डैम और व ओबरा डैम को चयनित किया गया है। कुल नौ बिंदुओं पर जांच करते हुए जलाशयों में साइट के चयन की आख्या उपलब्ध करायी जाएगी। दुद्धी के उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पत्र मिला है। 10 अप्रैल तक उक्त जल सागरों में वाटर एयरोड्रम बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके जरिए वाराणसी के गंगा और सोनभद्र के रिहंद बांध को सीप्लेन ऑपरेशन से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें