फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः जागरूकता अभियान से बढ़ने लगा टीकाकरण, अब तक 11 फीसद लोगों को लगी पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक महामारी को मात देने के लिए सरकार ने जब से टीकाकरण अभियान शुरू किया है तब से काफी लोगों ने टीका लगवाया है। सोनभद्र के शहरी क्षेत्र के लोग तो प्रमुखता में केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करा रहे थे, लेकिन ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण कराने वालों ने शुरूआत में रूचि नहीं दिखाई। इसी की देन है कि अब भी गांवों में टीकाकरण की रफ्तार काफी सुस्त है। चोपन ब्लाक में तो अब तक महज 11 फीसदी ही टीकाकरण हो सका है। हालांकि जब से निगरानी कमेटियां गठित करके जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, तब से लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के सबसे पिछड़े ब्लाकों में शामिल चोपन ब्लाक की काफी ज्यादा आबादी ग्रामीण है। यहां वनवासियों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में जागरूकता का अभी अभाव दिखता है। कुछ दिन पहले यहां के अम्माटोला में जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी तो वहां के ग्रामीणों ने टीका न लगवाने की बात कहते हुए टीम को वापस कर दिया। हालांकि बाद में जब दो तीन दिन के बाद जागरूकता फैलाने टीम पहुंची तो लोगों का मन बदला और टीका लगवाने के लिए पहुंचे। यहीं स्थिति अन्य गांवों की भी है। ऐसे में ब्लाक के कुल 36 ग्राम पंचायतों में 384 टीम बनाकर जागरूकता अभियान व टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस वजह से अब संख्या बढ़ रही है।
18399 ने लगवाया टीका
खंड विकास अधिकारी अरूण जौहरी ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में कुल 36 ग्राम पंचायत है। इसमें एक लाख 75 हजार की आबादी है। सभी ग्राम पंचायतों में कुल 384 टीम टीकाकरण के लिए प्रस्तावित की गई है। जिसमें 337 टीमें ग्राम पंचायतवार जाकर लोगों को जागरूक करते हुए टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जिससे 18 प्लस से 60 प्लस तक कुल प्रथम डोज 18399 और द्वितीय डोज 4407 लोगों को लग चुका है।
विज्ञापन

1556 को एक दिन में लगा पहला डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकुंवर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 6300 लोगों को टीका लगाया जाना था, जिसमें से प्रथम डोज 1556 लोगों को लगा और दूसरा डोज 99 लोगों को लगाया गया। उन्होने बताया कि टीकाकरण लोग ज्यादा से ज्यादा कराएं इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। उधर, चोपन ब्लाक में चोपन सीएचसी, रेलवे कॉलोनी हाईडिल व प्रोजेक्ट अस्पताल ओबरा में कुल मिलाकर 343 लोगों को टीका लगाया गया। डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि चोपन सीएचसी में 45 प्लस में दस लोगों और 18 प्लस में 76 लोगों को टीका लगा। इसी तरह हाईडिल रेलवे कॉलोनी में कुल 120 लोगों को, प्रोजेक्ट अस्पताल में 45 प्लस के सात, 18 प्लस के 88 व 42 अभिभावकों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें