फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विकास और राजस्व की रैंकिंग में सोनभद्र पूर्वांचल में अव्वल, प्रदेश में तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सीएम डैशबोर्ड पर सोनभद्र जिले की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। शासन की तरफ से जारी अगस्त की जारी रैंकिंग में सोनभद्र ने विकास एवं राजस्व में पूर्वांचल में पहला स्थान तो प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस बार जौनपुर और प्रतापगढ़ की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन

सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में प्रदेश में पहले स्थान पर शाहजहांपुर और दूसरे स्थान पर महराजगंज है। तीसरे स्थान पर आकांक्षी जिला सोनभद्र है। बलिया को पांचवां रैंक मिला है। रैंकिंग में भदोही 23वें तो वाराणसी 29वें स्थान पर हैं। मिर्जापुर को 43वीं रैकिंग हासिल हुई है। पूर्वांचल के जिलों में जौनपुर की सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग सबसे खराब है। प्रदेश में जौनपुर 73वें स्थान पर है। सीडीओ जागृति अवस्थी का कहना है कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में सभी विभागों के कार्याें की सतत निगरानी करते हुए सुधार के निर्देश दिए गए हैं। इसका असर रहा कि जनपद अच्छा प्रदर्शन कर पाया। आगे और भी बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

13वें से तीसरे पायदान पर पहुंचा जिला
सोनभद्र। शासन की तरफ से जारी सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में बीते दो माह में प्रदेश स्तर पर सोनभद्र की रैकिंग में सुधार हुआ है, जबकि भदोही और मिर्जापुर की रैकिंग गिरी है। जुलाई माह में सोनभद्र और भदोही जिले को संयुक्त रूप से 13वीं रैकिंग हासिल हुई थी। वहीं अगस्त में रैंकिंग में सुधार करते हुए सोनभद्र प्रदेश में तीसरी रैंकिंग हासिल की है। इसके मुकाबले भदोही जिले की रैकिंग फिसलकर 23वें स्थान पर पहुंच गई हैं। जुलाई में जारी सीएम डैश बोर्ड की रैकिंग में मिर्जापुर को 41वीं रैंक हासिल हुआ था। वहीं अगस्त में मिर्जापुर को 43वीं रैकिंग मिली है। सोनभद्र तब भी मंडल में नंबर वन पर था, अब भी नंबर वन पर हैं। संवाद
विज्ञापन


-

आईजीआरएस में पांचवें स्थान पर सोनभद्र
सोनभद्र। सिर्फ सीएम डैश बोर्ड पर ही नहीं आईजीआरएस पोर्टल पर भी सोनभद्र का अच्छा प्रदर्शन है। पुलिस विभाग की तरफ से जनपद स्तर पर किए गए मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर सोनभद्र जिले को पांचवां स्थान हासिल हुआ है। आईजीआरएस पर बलरामपुर पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर श्रावस्ती, तीसरे स्थान पर शाहजहांपुर, चौथे स्थान पर हमीरपुर तथा पीलीभीत व सोनभद्र संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें