फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः आवास के लिए लाभार्थी ने प्रधान के पति पर लगाया 15 हजार रुपये लेने का आरोप, बीडीओ ने पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के खजुरौल ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में ग्राम प्रधान के पति पर लाभार्थी ग्रामीण महिला से 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला ने विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने बीडीओ को जांच का निर्देश दिया है। बीडीओ रमेश कुमार यादव ने इस संबंध में घोरावल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में बीडीओ ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2021-22 में खजुरौल ग्राम पंचायत निवासी लाभार्थी उर्मिला पत्नी रग्घू कोल का आवास स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त की धनराशि 44000 हजार रुपये इंडियन बैंक शाखा भैरो बकौली में भेजा गया। उर्मिला देवी का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति ने उससे 15 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि अब प्रधान के पति धमकी देते हैं कि अगर कहीं शिकायत करोगी तो आवास का पैसा रुकवा देंगे। इस संबंध में बीडीओ रमेश यादव ने बताया कि घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर विधिक कार्रवाई करने और आरोपी को लाभार्थी से ली गई धनराशि वापस कराने के लिए कहा गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें