फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल बाद 0.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले का न्यूनतम तापमान 18 साल बाद सोमवार को 0.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2002 में -0.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। सुबह से देर शाम तक चली बर्फीली हवा से लोग गर्म कपड़े पहनने के बाद भी ठिठुरते नजर आए। सोमवार को सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय खुलने पर लोग कंपकंपाते दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक सोमवार को सुबह आठ बजे जिले का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके मुकाबले रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 13.2 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोमवार को दोपहर 12 बजे से कोहरा छंटना शुरू हुआ। दोपहर में धूप निकला पर बर्फीली हवा चलने से धूप में गलन से राहत नहीं मिली। पूरे दिन लोग अलाव तापते नजर आए। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग खुद को सिर से पांव तक गर्म कपड़ों से ढंके रहे। ज्यादातर लोग दिन के अधिकांश समय अपने घरों में ही रहे। सोमवार को राबर्ट्र्सगंज नगर पालिका प्रशासन की ओर से 90 स्थानों पर अलाव जलवाया गया। उधर, अस्थायी गो आश्रय स्थल राबट्र्सगंज का पड़ताल करने पर वहां मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए कर्मचारी ब्लोवर लगाते मिले। सोमवार को चार ब्लोवर लगा। जबकि छह ब्लोवर पहले से लगा मिला। यहां दो जगह अलाव जल रहा है। टीनशेड के चारों तरफ तिरपाल बंधा मिला। सोनभद्र रेलवे स्टेशन के बाहर एक स्थान पर अलाव जल रहा है। स्टेशन अधीक्षक राममनी सारस्वत ने बताया कि ट्रेनें समय से चल रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय के पास दो स्थानों पर अलाव जल रहा है।
कूड़ा जलाकर ठंड से बचने की जुगत
सोनभद्र। रोडवेज बस स्टेशन राबट्र्सगंज के परिसर में सोमवार को शाम सवा चार बजे तीन-चार की संख्या में लोग कूड़ा जलाकर अलाव तापते नजर जाए। पूछने पर अलाव ताप रहे विकास, सोनू और पंचू ने बताया कि यहां लकड़ी की व्यवस्था नहीं है, इसलिए कूड़ा जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की जा रही है। स्टेशन परिसर में ही मंदिर के समीप और बाहर नगर पालिका प्रशासन की ओर से अलाव जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

अन्य स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग
सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती अपने मरीज को देखने घोरावल से आये जयनाथ मौर्य और अक्छोर राबट्र्सगंज के रहने वाले रामदुलारे ने अस्पताल के पास अन्य स्थानों पर भी अलाव जलवाने की मांग की। रोडवेज बस स्टेशन के पास रहने वाले विकास और पंचू ने लकड़ी की मात्रा बढ़ाने को कहा। वहीं बहुअरा के रहने वाले रमेश कुशवाहा ने ग्रामीण इलाकों के चट्टी चौराहों पर भी अलाव की व्यवस्था करने की मांग की।
दो दिन में बारिश होने के आसार
सोनभद्र। कृषि विज्ञान केन्द्र तिसुही सोनभद्र के मौसम वैज्ञानिक विनीत कुमार यादव ने बताया कि मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आने वाले दिनों में (एक जनवरी की रात से ही) मौसम के सक्रिय होने की संभावना है। इससे दो जवरी को लगभग 15 मिलीमीटर, तीन जनवरी को लगभग 20 मिलीमीटर बारिश के साथ घना बादल रहने की संभावना है। पश्चिमी विछोभ के लगातार सक्रिय रहने के कारण ये संभावना बन रही है। जिसको देखते हुए किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि वो अपने रबी की बोई गई फसल की सिंचाई को रोककर थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। यदि किसान सिंचाई नहीं करते हैं तो बारिश होने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेंड परिसर में कूड़ा जलाकर अलाव तापते लोग।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज स्थित गो आश्रय स्थल में लगा ब्लोवर।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें