फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र सपा का विरोध : बजट को बताया किसान, नौजवान और महिला विरोधी, फूंका पुतला

Sun, 02 Feb 2025 04:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और पुतला फूंककर अपनी मांग रखी। इसके साथ ही बजट का विरोध दर्ज किया कहा कि महंगाई में किसानों और शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के मुद्दे पर अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को किसान, नौजवान और महिला विरोधी बताते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वर्ण जयंती चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बजट का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस बजट में महंगाई, किसानों की आय दोगुनी करने, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों की अनदेखी की गई है।

विज्ञापन


प्रमोद यादव ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार 'मोदी गारंटी योजना' चला रही है, लेकिन हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा अधूरा रह गया। देश में बेरोजगारी और भुखमरी की गारंटी मिल रही है। हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने सोनभद्र के पिछड़ेपन पर चिंता जताते हुए कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज होते हुए भी अल्ट्रासाउंड और रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और सुरेश अग्रहरी ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है।

आय दोगुनी करने का वादा अधूरा है, जबकि यूरिया के दाम बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई से त्रस्त है। प्रदर्शन में बचाऊ बीयार, ओमप्रकाश केवट, जुनैद अंसारी, गोपाल गुप्ता, ओमप्रकाश चौहान, दशमी भारती, इंद्र बहादुर बिंद, विनोद भारती, दीपक यादव और राम बाबू पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें