फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के हमले से घायल चीतल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के गड़िया से सटे जंगल में रविवार की देर शाम कुत्तों के हमले से घायल चीतल (हिरन की एक प्रजाति) की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने चीतल के शव को रेंज कार्यालय में लाकर रख दिया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

म्योरपुर वन रेंज के गड़िया गांव में जंगल किनारे घायलावस्था में चीतल की रविवार की देर शाम मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक चीतल को कुत्तों ने नोच कर घायल कर दिया था। इस दौरान वह काफी लहूलुहान हो गया था। इससे पूर्व भी कई बार चीतल को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है।इससे कई वन्यजीवों की मौत भी हो चुकी है। गड़िया गांव में चीतल के घायल होने की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने जैसे ही उसके इलाज का उपक्रम शुरू किया उसने दम तोड़ दिया। इस पर वन कर्मियों ने चीतल के शव को रेंज कार्यालय में ले जाकर रख दिया है।बताया जा रहा है कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।वन दरोगा विजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शव म्योरपुर रेंज कार्यालय में लाया गया है, जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें