फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल के सीएमडी ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पी के सिन्हा व निदेशक नाग नाथ ठाकुर ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी से शिष्टाचार भेंट कर अनपरा-मुर्धवा हाइवे की खस्ताहाल पर चर्चा की।
विज्ञापन

एनसीएल के सीएमडी ने मुख्य सचिव को कंपनी के कोयला उत्पादन व प्रेषण की स्थिति से अवगत कराया व एनसीएल पर निर्भर उत्तर प्रदेश के बिजली घरों को पर्याप्त कोयला आपूर्ति का भरोसा दिया। वार्ता के दौरान सीएमडी एनसीएल ने सोनभद्र में सीएसआर व अन्य मदों से लोगों के सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी एवं आगे भी कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। चर्चा में मुर्धवा मोड़ से अनपरा मार्ग की बात भी हुई जिस पर मुख्य सचिव महोदय ने उक्त मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए से वांछित धन उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए आश्वासन दिया। सीएमडी एनसीएल ने शक्तिनगर वाराणसी मार्ग पर 4 शौचालयों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए भी आग्रह किया। मुख्य सचिव ने सक्षम स्तर से शौचालयों हेतु भूमि आवंटन में सहयोग के साथ सीएमडी एनसीएल को उत्तर प्रदेश सरकार से पूर्ण सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें