फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य संग्रह जिंदा खत का हुआ विचोमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रख्यात गीतकार डॉ. रचना तिवारी के पांचवें काव्य संग्रह जिंदा खत का रविवार को विवेकानंद प्रेक्षागृह में समारोहपूर्वक विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता निर्देशक इकबाल दुर्रानी और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, केसी जैन, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, प्रयागराज से आए अशोक पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इकबाल दुर्रानी ने कहा कि विमोचित पुस्तक में शब्दों को मोतियों सा पिरोकर प्यार दुलार व दिलों के गुबार को जिस तरह से गीत की शक्ल दी गई है, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। रचना बुलंदियों की मीनार पर कविता की अजान दे रही हैं। उन्होंने रचना के पुस्तक विमोचन को साहित्य के नमाज की संज्ञा दिया। भगवती प्रसाद चौधरी ने जिंदा खत पुस्तक को साहित्य को सहेजने का प्रयास बताया। मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि इकबाल दुर्रानी का सोनांचल दोबारा आगमन ने पुरानी यादें ताजा कर दी। अध्यक्षता साहित्यकार मिथिलेेश प्रसाद द्विवेदी ने की और संचालन भोलानाथ मिश्र ने किया। रचना तिवारी ने आगतों का अभिनंदन तथा आभार ज्ञापित किया। इस दौरान पारस नाथ मिश्रा, ईश्वर विरागी, अब्दुल हई, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजेश द्विवेदी, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, महामंत्री संजीव मिश्रा, मार्तण्ड मिश्रा, अरूण पांडेय, विजय विनीत, डॉ. अमरनाथ देव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें