सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित अपना दल कार्यालय पर मंगलवार को अपना दल सोनेलाल कार्यालय पर मासिक बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओें पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को दिए जाने की मांग की गई।
मुख्य अतिथि व्यापार मंच के राष्ट्रीय सचिव ज्यूत नारायण पटेल ने कहा कि धान की फसल में कठुआ रोग लगने से 50 प्रतिशत खराब हो गया, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि दिनेश बियार ने कहा कि संगठन किसानों, व्यापारियों, नौजवानों, मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहा है और आगे भी रहेगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल ने कहा कि आगामी जिले की बैठक विधान सभा क्षेत्रों में होगी। संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्घ ने किया। बद्री सिंह, सुरजीत पटेल, विनोद सिंह, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्यामसुंदर पटेल, विनोद पटेल, प्रीती सिंह, निर्मला मौर्य, मीनू चौबे, ममता विश्वकर्मा, जितेंद्र पटेल, नागेश्वर आदि मौजूद रहे।