रेणुकूट। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत गैर सरकारी संगठन कश्यप दिव्य ज्योति सेवा सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष राय को समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए प्राइड आफ नेशन प्रतिभा सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया है। मुंबई में एलएमवीए ट्रस्ट द्वारा आयोजित ग्लोबल अचीवर्स एंड टीचर्स अवार्ड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विजय कुमार शाह ने कृष्णजी जगदाले की उपस्थिति में यह पुरस्कार ऑनलाइन दिया है।
सुभाष राय ग्रामीण इलाकों में क्षय रोगियों के इलाज व रोकथाम के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा मलिन बस्तियों व आदिवासी इलाकों के बच्चों को स्कूल पूर्व की शिक्षा देकर उन्हें प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश दिलाने का कार्य 10 वर्षों से करते आ रहे हैं। उनकी संस्था कश्यप दिव्य ज्योति सेवा सोसायटी के सेवा कार्यों के ऑनलाइन मूल्यांकन के बाद उन्हें यह सम्मान दिया गया। तीन वर्ष पूर्व 2017 में भी उन्हें राष्ट्रीय मानव सेवा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सुभाष राय ने कहा कि उन्हें यह सम्मान संस्था के कर्मियों द्वारा किए गए सेवा कार्य की वजह से मिला है। उन्होंने अपने कार्यों का प्रेरणास्रोत हिंडालको इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज व लायंस क्लब के कराए जा रहे सामाजिक कार्यों को बताया।