पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर जितेंद्र यादव ने बताया कि बिहार के कैमूर जिले में बैठे भगवान यादव और बलवंत यादव नामक तस्करों के इशारे पर यह पशु तस्करी की जाती है। पशुओं को बिहार ले जाकर नाटे, मुखिया और हाफिज नामक तस्करों को सौंपा जाता था, जो उन्हें वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजते थे। फरार तस्करों की पहचान इबरार, मल्लू, हजरत, नाटे, मुखिया और हाफिज के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: साई में कोच रहे हाजी फरमान हैदर का निधन, सीने में दर्द होने पर ले जाया गया था अस्पताल
पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। मुठभेड़ में थाना प्रभारी माधव सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार चौबे, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी सुरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क विनोद कुमार यादव व चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।