फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: करंट से महिला की मौत, पशुपालक झुलसा, आठ पशुओं की गई जान; ग्रामीणों में नाराजगी

Thu, 30 Oct 2025 02:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: जिले के चुर्क और ओबरा क्षेत्र में हादसे हुए। जिसमें करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में मंगलवार की रात अलग-अलग जगहों पर करंट लगने से जहां महिला की मौत हो गई, वहीं आठ पशुओं की भी जान चली गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चुर्क क्षेत्र में हुए हादसे को लेकर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक भूपेश चौबे, सीओ रणधीर मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा के जरूरी उपाय तत्काल कराए जाने का भरोसा दिया। एसडीओ विद्युत धर्मेंद्र कुमार ने शुक्रवार से सुरक्षा जाली लगवाने का कार्य शुरू कराए जाने की बात कही, तब जाकर लोग शांत हुए।

विज्ञापन


बताते हैं कि राॅबट्र्सगंज कोतवाली अंतर्गत चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव में रात 11 बजे के करीब हर घर नल योजना से जुड़ी परियोजना के लिए गई हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। तार गिरते ही आठ पशु चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मवेशियों की आवाज सुनकर बरामदे में सो रहे सोमारु यादव जैसे ही बाहर निकलकर उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़े करंट के झटके से वह भी गिरकर घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिलते ही चुर्क चौकी इंचार्ज विनोद यादव मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी ली। बुधवार की सुबह क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद विधायक भूपेश चौबे भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में दो बार टूट चुका था तार, फिर भी नहीं लगाई गई थी सुरक्षा जाली
इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और घटना को लेकर खासी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पूर्व में भी दो बार तार टूट चुका है। इससे पहले पुआल और फसल को नुकसान पहुंचा था। बस्ती के नजदीक से हाइटेंशन तार गुजरे होने और तार टूटने की सूचना देने के बाद भी सुरक्षा जाली लगाए जाने को लेकर कोई पहल नहीं की गई। प्रधान हीरामणि का कहना था कि उन्होंने कार्यालय पहुंचकर प्रार्थनापत्र दिया था फिर भी पहल नहीं की गई। तत्काल सुरक्षा जाली सहित अन्य कार्रवाई का भरोसा दिया गया। तब ग्रामीण शांत हुए। विधायक और सीओ दोनों ने बिजली विभाग के अफसरों से बात की। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार क्षेत्रीय जेई के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लेने के बाद शुक्रवार से सुरक्षा जाली (टूटे तार को नीचे आने से रोकने के लिए) लगवाने का भरोसा दिया। इसके बाद गोवंश के पीएम और उनके दफन की प्रक्रिया अपनाई गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी की स्थिति बनी रही।
 
खेत पर गई थी महिला, स्टे वायर में उतरे करंट ने ली जान  
दूसरी घटना चोपन थाना क्षेत्र के ओबरा गांव की है। रामदेई (65) पत्नी कैलाश यादव मंगलवार की शाम खेत की तरफ गई थी। बूंदाबांदी के दौरान वह एक बिजली पोल जिस पर अमरबेल फैली हुई थी उसके नीचे बारिश से बचने के लिए खड़ी हो गईं। उसी दौरान उनका हाथ स्टे वायर से छू गया और उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई। आस-पास के लोग यह देखकर मौके की तरफ दौड़े तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार की दोपहर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें