पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि वे सभी ओडिशा के फुलवानी क्षेत्र से गांजा लाकर झूंसी, प्रयागराज निवासी ऋतिक पांडेय को पहुंचाते हैं। इस काम के लिए उन्हें प्रति चक्कर 20000 रुपये मिलते हैं। तस्करों ने खुलासा किया कि वह गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर यात्रा करते थे ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं।
पुलिस ने इस मामले में झूंसी के ऋतिक पांडेय के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के गधियावा का निवासी है। इसके अलावा ओडिशा के फुलवानी निवासी जड्डू पतारा को भी आरोपी बनाया गया है। एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यह दोनों मामले एक ही नेटवर्क से जुड़े हैं। जल्द ही मुख्य सरगनाओं की गिरफ्तारी की जाएगी। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।