एसपी अभिषेक वर्मा ने मामले के खुलासे के लिए साइबर थाना प्रभारी सदानंद राय के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रेसिंग के जरिए पुण के कोथरुड से रवि मोहन सिंह राठौरा को दबोचा। वह मूल रूप से राजस्थान के कोटा विज्ञान नगर का रहने वाला है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिषेक वर्मा ने मीडिया को बताया कि पीड़ित के खाते में धनराशि वापस कराई गई है। जालसाज सोशल मीडिया में विज्ञापन के माध्यम से लोगों को अपने झांसे में लेता था। उनसे रुपये ऐंठने के बाद नंबर बंद कर गायब हो जाता था। उसके पास से कई कॉलेजों के फर्जी एडमिशन फॉर्म, बैंक पासबुक, चेकबुक सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
बताया कि जालसाज से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसके कुछ अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जांच में स्पष्ट होगा कि अब तक कितने लोगों को उन्होंने शिकार बनाया है।