फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: सोनभद्र में अवैध पटाखों पर एक्शन, दो जगह से पकड़ी गई 150 किलो की खेप, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 02:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: यूपी में अवैध पटाखों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। सोनभद्र में बुधवार की देर रात में फिर पटाखों का जखीरा पकड़ा गया। पुलिस ने दो जगह दबिश दी।
विज्ञापन
सोनभद्र में फिर पकड़ी गई पटाखे की बड़ी खेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में पटाखे की अवैध खेप मिलने का सिलसिला जारी है। अमर उजाला की खबर के बाद पुलिस ने बुधवार की रात फिर दो स्थानों पर दबिश देकर 150 किलो पटाखों की खेप बरामद की है। यह पटाखा दीपावली पर बिक्री के लिए अवैध रूप से भंडारित किया गया था। इसकी कीमत पांच लाख रुपये है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा फरार है। इससे पहले मंगलवार को भी रॉबर्ट्सगंज से दो क्विंटल पटाखा पकड़ा गया था। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पहली कार्रवाई थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटना में अभियुक्त सराफत अली के घर दबिश देकर 60 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 2.30 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है और अधिक मुनाफे के लालच में पटाखों का अवैध भंडारण कर रहा था। 

इसे भी पढ़ें; बलिया पुलिस का एक्शन: वकील की पीट- पीटकर हत्या करने के आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ओबरा पुलिस ने भी कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई थाना ओबरा पुलिस ने की। सीओ हर्ष पांडेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मिन्टू कुमार गोयल निवासी सिनेमा रोड चूरी गली, हाल पता आरके एजेंसी डाला रोड गजराज नगर ओबरा के गोदाम पर छापेमारी की। वहां से 05 पेटियों और 02 बोरियों में करीब 90 किलोग्राम अवैध पटाखे (कीमत करीब 2.85 लाख रुपये) बरामद हुए। आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, बिक्री व भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें