फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: आधी रात में हाथ में हथियार लिए गलियों में दिखे संदिग्ध, सक्रिय हुई पुलिस; लोगों से की ये अपील

Tue, 31 Dec 2024 07:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में कोतवाली पुलिस चौकी के पीछे रात में संदिग्ध लोगों की चहलकदमी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है और लोगों से सतर्क रहने के लिए अपील की है। 
विज्ञापन
आधी रात में हाथ में हथियार लिए गलियों में दिखे संदिग्ध - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले की कोतवाली पुलिस चौकी के ठीक पीछे गली में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की चहलकदमी ने खलबली मचा दी है। उनकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। संदिग्धों ने चेहरा ढक रखा है। उनके हाथ में सब्बल भी है। फुटेज सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस अलर्ट हो गई है। 

विज्ञापन


कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात कुछ संदिग्ध युवक नगर के गलियों में भ्रमण करते दिखे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। नगर में लोगों से अपील की जा रही है कि घर के बाहर बाइक व अन्य सामान को खुले में न छोड़ें। रात में एक बार अपने घरों के आस पास नजर जरूर बनाए रखें। जल्द ही उन्हें पकड़कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें