फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में पुलिस पर हमला : कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर, हेरोइन तस्कर को पकड़ने पहुंची थी टीम; आठ के खिलाफ FIR

Tue, 31 Dec 2024 03:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : यूपी के सोनभद्र में हेरोइन तस्करों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। बीती रात पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए गई थी। एक तस्कर पकड़ाया तो वह चिल्लाने लगा, इस पर उसके साथी भी जुट गए और पुलिस पर ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पिपरी सीओ अमित कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में बीती रात हेरोइन तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची थी। हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पांच अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही थी।

विज्ञापन




हेरोइन बिक्री की सूचना पर बीती रात करीब साढ़े आठ बजे अनपरा थाने के एसआई सच्चिदानंद दास, हेड काॅन्स्टेबल अनिल कुमार के साथ डिबुलगंज पहुंचे थे। पुलिस ने जैसे ही एक तस्कर को पकड़ा तो वह शोर मचाने लगा। आवास सुनकर अन्य साथी व परिवार के सदस्य भी पहुंचे और पुलिस पर लाठी-डंडे व पत्थरों से हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


हमले में हेड काॅन्स्टेबल अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर अनपरा एसओ शिव प्रताप वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल हेड काॅन्स्टेबल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि एसआई की तहरीर पर सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल रोहित भारती और रीना भारती को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें